Homeराज्यो से ,slider news,
उत्तराखंड की पिछली दो सरकारों के बारे में पढ़ें सब कुछ यहां

उत्तराखंड में पिछले दो चुनावों में किस पार्टी की क्या स्थिति रही। यहां एक एक बार बीजेपी और एक बार कांग्रेस ने बाजी मारी थी। साल 2012 और साल 2007 में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर रही है।

साल 2012 में कांग्रेस ने एक सीट से जीत हासिल की थी। 70 सीटों वाली उत्तराखंड विधानसभा में 2012 में कांटे का मुकाबला हुआ। किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिली थी। कांग्रेस ने जहां 32 सीटों पर कब्जा किया था वहीं, बीजेपी सिर्फ एक सीट से उससे पीछे रह गई थी। बीएसपी को 3 और अन्य को 4 सीटें मिलीं थी। कांग्रेस ने पहले यहां से विजय बहुगुणा को मुख्यमंत्री बनाया था तो बाद में हरीश रावत पार्टी के विधायक दल के नेता चुने गए थे।

2007 में बीजेपी को मिलीं थी आधी सीटें

2007 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को 21 सीटें मिलीं थी, वहीं बीजेपी को 35 सीटें मिलीं थी। राज्य में बीजेपी की सरकार बनी थी। बहुजन समाज पार्टी 8 और अन्य को 6 सीटें मिलीं थीं।

पिछले कुछ सालों के मुख्यमंत्री

नित्यानन्द स्वामी
भगत सिंह कोश्यारी
नारायण दत्त तिवारी
भुवन चन्द्र खण्डूरी
रमेश पोखरियाल निशंक
भुवन चन्द्र खण्डूरी (एक कार्यकाल में दूसरी बार)
विजय बहुगुणा
हरीश रावत

Share This News :