Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
मोदी इफेक्ट, कायम है सुनामी, UP में केसरिया होली

जैसे जैसे चुनाव परिणामों के रुझान आ रहे हैं, राजनीतिक खेमों में धड़कनें तेज़ होती जा रही हैं. भाजपा उत्तर प्रदेश में अपने वनवास के खत्म करने जा रही है. अब तक मिले रुझानों में 399 सीटों में से 282 पर बीजेपी आगे चल रही है. सपा-कांग्रेस गठबंधन 78 और बीएसपी 22 सीटों और अन्य 17 सीटों पर आगे चल रहे हैं.  उत्तराखंड में भी बीजेपी की लहर दिख रही है. हालांकि, पंजाब और गोवा में कांग्रेस आगे दिख रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन चुनावों के ज़रिए 2019 के सेमीफाइलन में खुद को परख रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह की खास भी दांव पर है तो उधर कांग्रेस की प्रियंका गांधी को भी इस चुनाव में पता चल जाएगा कि कांग्रेस का यह प्रतीक्षित ट्रंप कितना दमदार बचा है. अखिलेश के लिए यह उत्तर प्रदेश की सत्ता के साथ साथ यादव परिवार और समाजवादी पार्टी में अपने वर्चस्व की लड़ाई जैसा है.

शनिवार की सुबह आठ बजे से उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू हो चुकी है और अब नज़र है ताज़ा रुझानों और परिणामों पर. मतगणना के मद्देनज़र पांचों राज्यों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में सुबह 8 बजे से मतदान की गिनती शुरू हो गई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और उनके सुधार के एजेंडे के परिप्रेक्ष्य में एक तरह से जनमत संग्रह समझे जाने वाले इन चुनावों की मतगणना कई मायनों में देश की भावी राजनीति की दिशा तय करने वाली साबित होगी. आजतक आपके लिए मतगणना के पल-पल की खबर आपके लिए लाइव टीवी और Aajtak.in पर ख़बरों के माध्यम से सबसे पहले और सबसे सटीक ढंग से प्रस्तुत कर रहा है.

Share This News :