Home > देश विदेश ,
स्विट्जरलैंड के कैफे में फायरिंग, 2 की मौत, एक घायल

उत्तर-पश्चिमी स्विट्जरलैंड के बासेल स्थित एक कैफे में आज हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई à¤”र एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया. पुलिस ने हमले के संभावित कारणों पर जानकारी दिए बिना एक बयान में कहा कि स्थानीय समयानुसार रात लगभग आठ बजकर 15 मिनट पर ‘दो लोग कैफे 56 पहुंचे’ और ‘गोलीबारी शुरू कर दी’.

उन्होंने कहा, दो ग्राहकों की मौत हो गई. वहीं, एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर है. पुलिस के अनुसार हमला करने के बाद रेलवे स्टेशन की ओर भागे हमलावरों की खोज जारी है. बासेल के अभियोजक कार्यालय ने एक बयान में कहा à¤•ि हमले के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और तफ्तीश जारी है. à¤•ैफे के पास की सड़क को बंद कर यातायात का मार्ग बदल दिया गया है.

स्विट्जरलैंड में गोलीबारी की घटनाएं दुर्लभ हैं, लेकिन यहां सैन्य सेवा दे चुके व्यक्तियों को घर पर हथियार रखने की अनुमति होती है.यह अधिकार विवादास्पद रहा है क्योंकि कई बार लोग घरेलू घटनाओं में हथियारों का इस्तेमाल कर बैठते हैं. स्विट्जरलैंड प्रेस के अनुसार 80 लाख की आबादी वाले इस देश में घरों में रखे जाने वाले हथियारों की संख्या करीब 20 लाख है.

Share This News :