Homeराज्यो से ,slider news,
यूपी के सातवें चरण में 3 बजे तक 51.69% वोटिंग, मतदान जारी

पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के सात जिलों में राज्य विधानसभा चुनाव à¤•े सातवें और अंतिम चरण का मतदान जारी है। दोपहर तीन à¤¬à¤œà¥‡ तक  à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ की 40 सीटों पर 51.69 फीसद वोटिंग हो चुकी है। मिर्जापुर में 51.66 à¤«à¥€à¤¸à¤¦ मतदान हुआ है। वहीं, सोनभद्र में 53.2 फीसद वोटिंग हुई।

वहीं, इससे पहले आज सुबह à¤µà¤¾à¤°à¤¾à¤£à¤¸à¥€ के पिण्ड्रा से कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय ने वोट डाला। अजय राय ने मतदान करने के बाद कहा कि सातवें चरण में मतदाता 'जुमलेबाजी' के खिलाफ वोट डालेंगे। इसके अलावा अनुप्रिया पटेल भी सुबह वोटिंग की।

कई जगह ईवीएम मशीन में खराबी आने से देर में मतदान शुरू हो सका है। मिर्ज़ापुर में मड़िहान विधानसभा के नक्सल प्रभावित राजगढ़ ब्लॉक के करौदा बूथ पर ईवीएम मशीन के खराब होने की खबर आई। इसके बाद एक घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ।

भदोही की तीन विधानसभाओं में अब तक चार बूथों पर ईवीएम की खराबी से मतदान बाधित हुआ। हालांकि, कुछ देर बाद दो जगह वोटिंग शुरू हो चुकी है। इसके अलावा औराई विधानसभा के डेरवा के बूथ नं-2 पर मशीन में खराबी की वजह से आधे घंटे मतदान प्रभावित हुआ है।

वोट डालने गई महिला की हुई मौत

चंदौली जिले के मुगलसराय विधानसभा सीट के जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज चंदौली के बूथ पर वोट देने जा रही महिला मतदाता की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों व मतदाताओं में खलबली मच गई। परिजन शव को घर ले गए।

लखनऊ में आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की आतंकवादी से हुई मुठभेड़ à¤•ी वजह से मतदान केन्द्रों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। ज्यादातर मतदान केन्द्रों पर अर्धसैनिक बल के जवान तैनात हैं।  

मतदान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के गृह जिले चन्दौली समेत सात जिलों की 40 विधानसभा क्षेत्रों में हो रहा है। मतदान यूं तो पांच बजे शाम तक चलेगा लेकिन नक्सल प्रभावित सोनभद्र, मिजार्पुर और चन्दौली जिले के कई केन्द्रों पर मतदान चार बजे ही समाप्त हो जाएगा। 

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पहली बार सोनभद्र में विधानसभा की दो सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित की गयी हैं। सोनभद्र, मिजार्पुर और चंदौली में खासतौर पर सुरक्षाबलों को चौकस रहने को कहा गया है।

ये हैं प्रमुख प्रत्याशी

वाराणसी की रोहनिया सीट से अपना दल की अध्यक्ष कृष्णा पटेल, , जौनपुर की शाहगंज सीट से प्रदेश सरकार के मंत्री व सपा उम्मीदवार शैलेन्द्र यादव ललई, वाराणसी दक्षिण सीट से पूर्व सांसद व कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. राजेश मिश्र, वाराणसी की ही पिण्ड्रा सीट से कांग्रेस के मौजूदा विधायक अजय राय, गाजीपुर की मोहम्मदाबाद सीट से बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई व बसपा उम्मीदवार सिबगतुल्ला à¤…ंसारी, यहीं से स्व.कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय।

इन जिलों में है मतदान

यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान सात जिलों की 28 सीटों पर हो रहा है। इन जिलों में à¤­à¤¦à¥‹à¤¹à¥€, चन्दौली, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र और वाराणसी शामिल हैं।

Share This News :