Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,
मणिपुर चुनाव LIVE: 9 बजे तक 21% मतदान, सबकी निगाहें इरोम शर्मिला की पार्टी पर

मणिपुर में आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है. आज 38 विधानसभा की सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. राज्य में कुल 60 विधानसभा की सीटें हैं. 9 बजे तक 21 फीसदी मतदान की खबर है.

मणिपुर की 60 सीटों में से एक-तिहाई आरक्षित हैं. 19 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिये आरक्षित हैं जबकि 1 सीट अनुसूचित जाति के लिये है. मैतेयी,कूकी और नगा समुदाय के वोटरों को तादाद ज्यादा है. हालांकि कुछ सीटों पर मुसलमानों की संख्या भी ज्यादा है. कांग्रेस ने 3 मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं जबकि बीजेपी ने एक मुस्लिम उम्मीदवार उतारा है.  वोटिंग के लिये इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, बिष्णुपुर और पहाड़ी जिलों चूड़ाचंदपुर एवं कांगपोकपी में फैले इलाकों में 1,643 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं.

Share This News :