Homeराज्यो से ,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
शोभा डे के गलत ट्वीट से सुर्खियों में आए पुलिसवाले का आज होगा ऑपरेशन

मशहूर लेखिका शोभा डे की ट्वीट के कारण सुर्खियों में आये नीमच में पदस्थ एमपी पुलिस के इन्स्पेक्टर दौलतराम जोगावत अब जवान दिखेंगे. 2 मार्च को मुम्बई में देश के नामचीन डाक्टर मुफ़ज़्ज़ल लकड़ावाला उनका ऑपरेशन कर शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी हटाएंगे.

180 किलो के इन्स्पेक्टर जोगावत उस समय सुर्खियों में आये थे, जब मुम्बई की लेखिका शोभा डे ने उनका फोटो लगाकर ट्वीट किया था.

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए नीमच एसपी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि इन्स्पेक्टर जोगावत का 2 मार्च को सेंटर फॉर ओबेसिटी डाइजेस्टिव सर्जरी मुम्बई के दरमुफज्जल लकड़ावाला सर्जरी करेंगे. इन्स्पेक्टर जोगावत का यह ऑपरेशन सैफी हॉस्पिटल में होगा. उम्मीद की जा रही है कि पहली बार में बीस से तीस किलो तक वजन कम हो जाएगा.

बीते 21 फरवरी को शोभा डे के गलत ट्वीट से बवाल मचा था और इन्स्पेक्टर जोगावत ने कहा था कोई अपनी ख़ुशी से मोटा नहीं होता है. उन्होंने कहा था कि 1993 तक सामान्य था, जब मेरा गॉल ब्लॉडर का ऑपरेशन हुआ तो शरीर में इन्सुलिन का बेलेन्स बिगड़ गया. इस वजह से मैं ओवरवेट हो गया. जोगावत ने जवाब देते हुए लिखा था कि मैडम चाहे तो मेरा इलाज करवा दें. साथ ही उन्होंने कहा कि कौन आदमी दुबला होना नहीं चाहता है.

इन्स्पेक्टर जोगावत का यह बयान पूरे देश की मीडिया में सुर्खिया बना और कई संस्थाएं उसके फ्री इलाज के लिए सामने आयी. पूरी दुनिया वेलनेंस सेंटर चला रही वंदना लूथरा ने अपने सेंटर वीएलसीसी गुड़गांव में इस्‍पेक्‍टर जोगावत का निःशुल्‍क इलाज करने की बात कही थी. इनस्‍पेक्‍टर जोगावत से सम्‍पर्क भी किया था.

वहीं अरविंदो अस्पताल इंदौर ने भी इसकी पेशकश की थी. उसके बाद दरमुफज्जल लकड़ावाला की संस्था सीओडीएस इस काम के लिए आगे आई है. उनके एडमिन मैनेजर फ्लोइड डिसुजा मुम्‍बई से नीमच पहुंचे और इन्स्पेक्टर जोगावत को अपने साथ मुम्बई ले गए. 26 फरवरी से अब तक जोगावत वहीं एडमिट हैं. उनकी तमाम जांच करने के बाद डॉ. लकड़ावाला ने सहमति दी की वे सर्जरी से जोगावत का वजन कम कर देंगे. उन्होंने जोगावत से कहा आप मैडम डे को दुबला होने के बाद थेंक्स बोलना.

चार दिन की जांच पड़ताल के बाद अब सर्जरी की तीथि तय हो गयी है. 2 मार्च को सर्जरी होगी. इन्स्पेक्टर जोगावत के साथ उनका बेटा किशोर जोगावत भी हॉस्पीटल में मौजूद है. ऑपरेशन से पहले मीडिया से बात करते हुए जोगावत ने कहा मैं मेरे वरिष्ठ अधिकारी और मीडिया का आभारी हुं कि एक गलत ट्वीट ने मेरी ज़िन्दगी बदल दी.

Share This News :