Homeslider news,
सीरिया-रूस ने अलेप्पो में गिराए बम, दर्जनों बच्चों समेत 91 लोगों की मौत

अलेप्पो.सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले पूर्वी अलेप्पो में शुक्रवार को हवाई हमलों में 91 लोगों की मौत हो गई। सीरियन और रशियन फाइटर जेट्स के इस हमले में मरने वाले ज्यादातर लोग आम नागरिक और बच्चे हैं। लोकल एक्टिविस्ट्स का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि अब भी कई लोग मलबे में दबे हैं। इस बीच इंटरनेशनल मीडिया और सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर हमले के बाद की कई फोटोज शेयर की गई हैं, जिनमें खून और मलबे से लथपथ बच्चे नजर आ रहे हैं। बता दें कि सीरिया में सीजफायर को लागू करने को लेकर अमेरिका और रूस की बातचीत विफल होने के बाद ये ताजा हमले हुए।

Share This News :