Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
भारतीय इंजीनियर की हत्या पर यूएस कांग्रेस में शोक, ट्रंप ने की निंदा

अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने आज यूएस कांग्रेस को संबोधित किया. ट्रंप ने अमेरिका और दुनिया से संबंधित कई मुद्दों को अपने भाषण में शामिल किया. वहीं यूएस कांग्रेस ने बीते दिनों कंसास में हुई भारतीय की हत्या पर एक मिनट का मौन भी रखा . साथ ही ट्रंप ने इस हमले की निंदा भी की है.
अपने भाषण में ट्रंप ने देश की आर्थिक स्थिति को सुधारने पर बल दिया है. स्वास्थ्य सेवाओं को अच्छा करने और रक्षा क्षेत्र में खर्च को बढ़ाने की बात की है. उन्होंने कहा है कि देश की सुरक्षा के लिए बजट 10 प्रतिशत की दर से बढ़ाया जाएगा.
ट्रंप ने अमेरिका के लोगों को कहा कि हम एक हैं, हमारा खून एक है, हमें एक ही भगवान ने बनाया है. हमारा उद्देश्य भी एक है. हम दुनिया में शांति चाहते हैं, युद्ध नहीं. उन्होंने साफ कर दिया कि उनकी नीति है, बाय अमेरिकन, हायर अमेरिकन, यानि अमेरिका की वस्तु खरीदो और अमेरिकन को नौकरी पर रखो.

Share This News :