Home > देश विदेश ,
एमसीडी चुनाव में आमने-सामने होंगे केजरीवाल और नीतीश कुमार

कभी एक-दूसरे के लिए खुलकर समर्थन में आने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अब आपस में मुद्दों पर भिड़ते नजर आएंगे. दिल्ली के नेब सराय में हाल ही में आयोजित एक समारोह के दौरान नीतीश कुमार ने इसकी झलक दे दी थी. इस समारोह में वह अनाधिकृत कॉलोनियों के बहाने आम आदमी पार्टी पर हमलावर दिखे थे तो वहीं दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग उठाते हुए बीजेपी को भी कठघरे में खड़ा कर दिया था.
नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल यूनाइटेड (जदयू) एसमीडी चुनाव में मजबूती के साथ लड़ने का दावा कर रही है. दिल्ली में रह रहे पूर्वांचल वासियों की तादाद को देखते हुए जदयू ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा को यहां की जिम्मेदारी सौंपी है. बीजेपी ने भी सांसद और भोजपुरी फिल्म स्टार मनोज तिवारी को अपना प्रदेश अध्यक्ष बनाया है.

दोनों नेताओं के चयन के बाद इस बात के स्पष्ट संकेत मिल चुके हैं कि एमसीडी चुनाव के केंद्र बिंदु में इस बार यहां रहने वाले पूर्वांचल के लोग होंगे. पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को इनका व्यापक समर्थन मिला था, जिसकी वजह से केजरीवाल 70 में से 67 सीटें जीतकर मुख्यमंत्री बनने में सफल रहे थे.

Share This News :