Homeslider news,
अमेरिका में फिर फायरिंग, मॉल में लोगों को बनाया निशाना, 4 की मौत

वॉशिंगटन। à¤…मेरिका के वॉशिंगटन में एक शॉपिंग मॉल में शुक्रवार रात को गोलीबारी हुई है। गोलाबारी वॉशिंगटन के कास्केड मॉल में हुई। यूएस मीडिया के मुताबिक गोलीबारी में चार लोगों को मौत हो गई है। फिलहाल गोलीबारी में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इस सिलसिले में कासकेड मॉल में स्टोरों की तलाशी ली जा रही है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्धों ने अचानक मॉल में फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। गोलीबारी की अवाजें सुनते ही मॉल में लोगों इधर-उधर भागने लगे। मौके पर लोग चिल्लाते भी दिखे। यह मॉल बेहद व्यस्त इलाके में है। पुलिस को जैसे ही गोलीबारी की सूचना मिली वैसे ही वह मौके पर पहुंच गई। वॉशिंगटन पुलिस के मुताबिक मॉल में फायरिंग के बाद संदिग्ध फरार हो गए, फिलहाल उनकी तलाश जारी है।

इससे पहले 18 सितंबर को अमेरिका के मिनीसोटा राज्य में स्थित एक शहर के एक शॉपिंग मॉल में चाकू से हमले की वारदात में आठ लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को मार गिराया था।

Share This News :