Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
इग्नू बनीं देश की पहली कैशलेस यूनिवर्सिटी

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी इग्नू देश की पहली कैशलेस यूनिवर्सिटी बन गई है. यहां सारे लेन-देन कैशलेस हो रहे हैं. विश्व विद्यालय के मुताबिक जो भी एंट्रेंस एग्‍जाम की फीस है, वह सब ई-ट्रांजेक्‍शन के तहत होगी, यहां तक कि ड्राफ्ट भी एक्‍सेप्‍ट नहीं किए जाएंगे.
पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन
लखनऊ के रिजनल सेंटर में इग्नू के वाइस चांसलर प्रो. रवीन्द्र कुमार ने कहा कि इस साल से इग्नू में एंट्री और री रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस ऑनलाइन कर दी गई है, और जून 2017 के सैशन एंड में एग्जाम के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस भी पूरी तरह से ऑनलाइन है, और कैंडिडेट 30 मार्च 2017 तक जून एग्जाम में भाग लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं. रवींद्र के मुताबिक ऑनलाइन एप्लीकेशन की इन प्रक्रियाओं से इग्नू इंडिया की पहली कैशलेस यूनिवर्सिटी बन गई है.
सभी सेंटर्स पर ऑन लाइन प्रक्रिया
रवींद्र के मुताबिक कैशलेस सिस्टम को ठीक से लागू करने के लिए सभी रिजनल सेंटर्स क्षेत्रीय केन्द्रों पर पीओएस मशीन लगाई जा रही है. रिजनल सेंटर्स लखनऊ में भी मार्च के फर्स्‍ट वीक में पीओएस मशीन से कैंडिडेट अपनी फीस ऑनलाइन जमा कर सकते हैं.
स्‍टडी मटेरियल ऑनलाइन
कुलपति ने बताया कि ज्ञानवाणी और ज्ञानदर्शन चैनल भी जल्द शुरू हो जाएगा. इग्नू का स्‍टडी मटेरियल भी इग्नू की वेबसाईट पर ई-ज्ञानकोष के नाम से उपलब्ध है, जिससे कोई भी ज्ञान प्राप्त कर सकता है. ई-धारा के जरिये इग्नू के कुछ सेंटर्स अपने शिक्षार्थियों को इंटरनेट से ऑनलाइन एजुकेशन भी दे रहे हैं.
उन्होंने कहा कि मार्च में इग्नू 30वां दीक्षांत समारोह आयोजित करेगा, जिसमें जून 2015 एवं जनवरी 2017 सैशन के पास हुए स्‍टूडेंट्स को डिग्री दी जाएगी.

Share This News :