Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,
PAK: चरसड्डा कोर्ट के बाहर सीरियल ब्लास्ट, तीन आतंकी समेत 8 की मौत

पाकिस्तान के खैबरपख्तूनवा के चरसड्डा जिले में कोर्ट के पास सीरियल बम बलास्ट हुए हैं। कोर्ट के पास तीन धमाकों à¤•ी खबरें आ रही हैं। पाकिस्तानी मीडिया की खबरों के मुताबिक सुरक्षा बलों ने तीन आत्मघाती हमलावरों को मौके पर ही मार गिराया है। पाक अखबार डॉन के अनुसार हमले में एक वकील सहित 5 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं जिसमें 10 पुलिस के जवान है। इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान से अलग हुए जमात-उल-अहरार ने ली है। अमेरिका ने 2016 में जमात-उल-अहरार को वैश्विक आतंकी संगठन की सूची में शामिल किया था।

पुलिस के मुताबिक कोर्ट के बाहर विस्फोटों के बाद आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। सुरक्षा बलों और पुलिसकर्मियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। चरसड्डा के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सुरक्षा को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पाकिस्तान में बीते एक हफ्ते में कई फिदायीन हमले हुए हैं जिसमें सौ से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, तीन हमलावरों ने मुख्य दरवाजे से कोर्ट में घुसने की कोशिश की। कोर्ट के गेट पर ही उन्होंने फायरिंग शुरू करते हुए ग्रेनेड उछाला। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक फिदायीन को वहीं मार गिराया। जबकि दूसरे को कोर्ट परिसर के भीतर मार गिराया गया। हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि तीसरा हमलावर कैसे मारा गया।

पाकिस्तानी मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक आतंकियों की तरफ से गोलीबारी भी की जा रही है। टीवी मीडिया के मुताबिक हमले में लोगों के मारे जाने की भी खबरें आ रही है।  

बता दें कि शाहबाज कलंदर दरगाह पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर आतंकरोधी अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें 100 से अधिक आतंकियों को मारा जा चुका है।

Share This News :