Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,
बढ़ेंगी मुश्किलें! आज से देशभर में नहीं चलेंगी कैब, हड़ताल पर चालक

वेतन वृद्धि की मांगों को लेकर अनशन पर डटे ओला-उबर चालक सोमवार से देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। 10 दिनों से हड़ताल पर बैठे कैब चालकों के साथ दूसरे राज्यों के भी चालक शामिल होंगे। सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रवि राठौर ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जब तक कंपनियां बातचीत करने के लिए आगे नहीं आएंगी, चालक काम पर नहीं लौटेंगे। अब बड़े स्तर पर हड़ताल होगी। कंपनियों को झुकना पड़ेगा। इन कंपनियों ने खुद ही फाइनेंस कराकर ड्राइवरों से गाड़ियां खरीदवाई थी, लेकिन अब उन्हें पर्याप्त मेहनताना देने से पीछे हट रही हैं। उत्तर-प्रदेश, हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों से टैक्सियों के चालक दिल्ली आएंगे।

इसके अलावा, जो यहां नहीं आ सकते हैं, वे अपने राज्यों में हड़ताल पर रहेंगे। चालकों का कहना है कि ओला-उबर मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट ने कंपनियों को चालकों के साथ बातचीत करने और मामले को सुलझाने के निर्देश दिए थे, कोई बातचीत नहीं की गई।

Share This News :