Home > देश विदेश ,
लंबी बीमारी के बाद पूर्व सीजेआई अल्तमस कबीर का निधन, ममता ने ट्वीट कर जताया शोक

भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति अल्तमस कबीर का रविवार दोपहर को कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह 68 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. उनके परिवार में पत्नी, बेटी और बेटा है. कबीर देश के 39वें प्रधान न्यायाधीश बने थे. उनका कार्यकाल 29 सितंबर, 2012 से 19 जुलाई, 2013 तक था.

अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि न्यायमूर्ति अल्तमस कबीर ने 2 बजकर 52 मिनट पर अंतिम सांस ली. वह किडनी की बीमारी एवं अन्य संबंधित बीमारियों से ग्रस्त थे.

.कबीर के निधन पर शोक जताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि देश ने एक कानूनी प्रकाशपुंज खो दिया.

Share This News :