Homeराज्यो से ,slider news,
सिंधिया को मध्यप्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपने की मांग, राहुल मुस्कुराए

विमान तल पर हुआ स्वागत
ग्वालियर। ट्रांजिट विजिट पर आए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से स्व. राजमाता विजयाराजे सिंधिया सिविल एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुलाकात कर स्वागत किया और लगे हाथ श्री गांधी से मांग कर डाली की सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट किया जाए, उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाए ताकि कांग्रेस 2018 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर सके। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बात सुनी, मुस्कुराए और आगे बढ़ गए। कांग्रेस के पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस के एक दर्जन कार्यकर्ता श्री गांधी का स्वागत करने विमानतल पहुंचे थे। श्री गांधी ने स्वागत करने पहुंचे कांग्रेसजनों को धन्यवाद दिया। स्वागत करने वालों में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अशोक सिंह, विधायक इमरती देवी, लाखन सिंह, रामवरन सिंह, लतीफ खां, सुरेन्द्र शर्मा, रश्मि पवार शर्मा, सुरेन्द्र सिंह परमार आदि मौजूद रहे। यहां बता दें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ग्वालियर से हेलीकॉप्टर से बांदा के लिए रवाना हुए।

Share This News :