Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
कॉलेजों में भी अनिवार्य हुआ आधार कार्ड, स्कॉलरशिप पाना है तो...

केंद्रीय स्कॉलरशिप पाने वाले छात्रों के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी मिनिस्ट्री) ने नया नियम बनाया है। एचआरडी मिनिस्ट्री ने कहा है कि कॉलेज और विश्वविद्यालय छात्रों के लिए केंद्रीय क्षेत्र के स्कॉलरशिप के तहत लाभ लेने के लिए आवेदन करने वालों को आधार कार्ड के होने का सबूत पेश करना होगा या आधार सत्यापित करवाना होगा।

मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि जिन्हें यह स्कॉलरशिप मिल रहा है लेकिन उनके पास आधार कार्ड नहीं है तो उन्हें 30 जून तक पंजीकरण के लिए आवेदन करना होगा। हालांकि, यह जम्मू कश्मीर के लिए लागू नहीं है। मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक जो बच्चे राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें 30 जून तक आधार के लिए आवेदन करना होगा। हालांकि जम्मू कश्मीर, असम और मेघालय को इससे छूट होगी।

इससे पहले मध्य प्रदेश में नए शिक्षण सत्र से किसी भी कॉलेज में एडमिशन के लिए अब छात्र-छात्राओं को अपना बैंक अकाउंट और आधार कार्ड जमा करने का नियम बनाया गया है। इसके बगैर कॉलेज में प्रवेश नहीं मिलेगा। हालांकि केंद्र सरकार ने केंद्रीय स्कूलों और विश्वविद्यालयों में एडमिशन के लिए आधार अनिवार्य नहीं किया है।

पीएफ और पेंशन की सुविधा के लिए आधार कार्ड जरूरी

इससे पहले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से जुड़े खाताधारकों और पेंशनरों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य बना दिया गया है। ईपीएफओ ने खाता धारकों और पेंशनरों को 31 मार्च तक अपना आधार नंबर या उसके लिए आवेदन का सबूत जमा करने का निर्देश दिया है। इस समय ईपीएफओ की कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) से चार करोड़ खाताधारक और 50,000 पेंशनर जुड़े हैं।

Share This News :