Home > देश विदेश ,
दरगाह पर IS के हमले से तिलमिलाया पाकिस्तान, 42 आतंकी मारे

पाकिस्तानी प्रांत सिंध के सहवान में लाल शाहबाज कलंदर सूफी दरगाह पर आईएसआईएस के आत्मघाती हमलावर द्वारा किए गए विस्फोट के एक दिन बाद देशभर में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की कार्रवाई में शुक्रवार को कम से कम 42 आतंकवादी मारे गए। इस आत्मघाती हमले में 80 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 250 लोग घायल हो गए थे।

देशव्यापी अभियान 
सिंध रेंजर्स ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया कि दक्षिणी प्रांत में रातभर चले उनके अभियानों में 18 आतंकी मारे मारे गए। इनमें से सात आतंकी प्रांत के काठोर इलाके में अर्ध्य सैन्यबलों से मुठभेड़ में मारे गए। जबकि 11 आतंकी कराची के मांघोपीर इलाके में छापेमारी के दौरान मारे गए।

संघ प्रशासित कबायली क्षेत्र की ओरकजई एजेंसी में छह आतंकी मारे गए। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू शहर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार आतंकी मारे गए। जबकि डेरा इस्माइल खान शहर में दो आंतकी मारे गए। पेशावर में तलाशी अभियान के दौरान तीन आंतकी मारे गए और दो आतंकी पंजाब प्रांत के सरगोधा शहर में मारे गए।

Share This News :