Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
US: 680 से ज्यादा इमिग्रेंट्स अरेस्ट, ट्रंप बोले-गलत लोगों को रोकेंगे

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपराधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा है कि यह गलत लोगों को अमेरिका में आने देने से रोकने और देश को सुरक्षित बनाकर रखने के लिए है। इस कार्रवाई के तहत 680 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ट्रंप ने कहा कि वह अपना चुनावी वादा निभा रहे हैं और अमेरिकी लोग इस अभियान से खुश हैं।

अमेरिका के दौरे पर आए कनाडा के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप ने कहा, "हमने वाकई एक बढ़िया काम किया है। हम असल में उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं, जो अपराधी हैं। इनमें से कुछ लोग तो इतने कुख्यात अपराधी हैं कि जिनका रिकॉर्ड बहुत से आपराधिक मामलों का रहा है। हम उन्हें ही बाहर निकाल रहे हैं। मैंने यही करने के लिए कहा था।"

उन्होंने कहा, हमारे इस रूख की सराहना की जा रही है और यह स्वाभाविक समझ वाला रूख है। हो सकता है कि इसमें कुछ सख्ती हो, यह वाकई सख्ती से कहीं ज्यादा है। यह स्वाभाविक समझ से जुड़ा हुआ रूख है और हम इसे बरकरार रखने वाले हैं। हम नहीं चाहते कि हमारे देश में भी वैसी ही समस्याएं पेश आएं, जो आप सिर्फ यहीं नहीं बल्कि पूरी दुनिया में देख रहे हैं। ट्रंप ने कहा, हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम ऐसा नहीं होने देंगे। हम अपने आपको हर वह संभव मौका देंगे, जिससे अमेरिका के लिए चीजें अच्छी हों। वे अच्छी होंगी।

अमेरिकी गृह सुरक्षा मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) जॉन कैली ने कहा कि लॉस एंजिलिस, शिकागो, अटलांटा, सेन एंटोनियो और न्यूयॉर्क सिटी के आव्रजन एवं आबकारी प्रवर्तन अधिकारियों ने जन सुरक्षा, सीमा सुरक्षा या देश की आव्रजन प्रणाली को खतरे में डालने वाले 680 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा, गिरफ्तार किए गए लोगों में से लगभग 75 प्रतिशत लोग बाहरी देशों से आए अपराधी हैं।

Share This News :