Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
ट्रंप सरकार का वेनेजुएला के उपराष्ट्रपति पर प्रतिबंध, ड्रग तस्करी का आरोप

अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने वेनेजुएला के उपराष्ट्रपति तारीक एल एसामी पर प्रतिबंध लगा दिया है. उन पर ड्रग ट्रेफिकिंग का आरोप लगाया गया है.

ट्रंप सरकार के कोष विभाग का कहना है कि तारीक पर विदेश नारकोटिक्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. उनके साथी समर्क जोस लोपेज बेलो यह काम करते थे.

कोष विभाग ने बेलो से जुड़ी 13 कंपनियों पर भी निशाना साधा है. इनका नेटवर्क ब्रिटेन, पनामा, अमेरिका वेनेजुएला आदि जगहों पर है. तारीख खुद या कुछ हद तक 1000 किलो से ज्यादा की ड्रग तस्करी देख रहे थे.

विभाग का कहना है कि तारीक इस काम में लिप्त हैं, यह बेहद शर्मनाक है. वेनजुएला की सरकार ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

Share This News :