Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
पाकिस्तान हाई कोर्ट ने वैलेंटाइन डे मनाने पर लगाई रोक

पाकिस्तान के इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने सोमवार को पूरे पाकिस्तान में वैलेंटाइन्स डे समारोह आयोजित करने पर रोक लगा दी है. 'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार, यह आदेश एक याचिका की सुनवाई के दौरान आया है. अब्दुल वहीद नाम के एक शख्स ने याचिका दायर की थी जिसमें दलील दी गई थी कि यह दिन इस्लामी परंपरा का हिस्सा नहीं है और इसे बैन किया जाना चाहिए. साथ ही इसे सोशल मीडिया पर भी प्रमोट ना किए जाने का आग्रह किया गया था.
इसके बाद कोर्ट ने इस याचिका को मंजूर करते हुए प्रशासन को आदेश दिया कि देश में वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट ना करने दिया जाए. अदालत के आदेश के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर वैलेंटाइन्स डे संबंधित आयोजन बैन है.
सरकार के साथ- साथ इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया को भी इस दिन की कवरेज और प्रचार ना करने की हिदायत दी गई है. पिछले साल राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने पाकिस्तानी लोगों से वैलेंटाइन्स डे नहीं मनाने का आग्रह किया था. पाकिस्तान की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी यह सुनिश्चित करेगी कि मीडिया कोर्ट के आदेश का पालन करे.
पाकिस्तान में वैलेंटाइन्स डे हमेशा विवादों से भरा रहा है और धार्मिक दलों के उग्रपंथी हमेशा युवओं को इस दिन को सेलिब्रेट करने को लेकर डराते रहे हैं. लेकिन यह पहली बार है जब हाई कार्ट ने इस दिन पर बैन लगाया है.
पिछले साल पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने भी देश से वैलेंटाइन्स डे नहीं मनाने का आग्रह किया था. उन्होंने कहा था कि इस दिन का हमारे देश से कोई संबंध नहीं है और हमें इस दिन को नहीं मनाना चाहिए.

Share This News :