Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
आपातकाल की तरह यूपी से साफ हो जाएगी सपा-कांग्रेस: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लखीमपुर खीरी में परिवर्तन संकल्प रैली में राहुल और अखिलेश पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गठबंधन करने वालों के गुण, अवगुण और आदतें एक जैसी हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आपातकाल के बाद जिस तरह कांग्रेस साफ हो गई थी, उसी तरह यूपी से सपा का पत्ता साफ हो जाएगा।

जीआईसी मैदान में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री ने कहा कि 2017 में भारत की आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं। देश कहां पहुंचना चाहएि था और कहां खड़ा है। यूपी की जनता ने कांग्रेस, सपा और बसपा की कई सरकारें देखी हैं, क्या उन सरकारों ने महिलाओं को सुरक्षा दी है? गरीबों और नौजवानों को कुछ दिया है? हर कसौटी में फेल लोगों को क्या दोबारा सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को जीत दी। अखिलेश के लिए खतरे की की घंटी तो उसी दिन बज गई थी। 2014 की तरह सपा का यूपी से सफाया होने जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अखिलेश सरकार ने केन्द्र सरकार से पैसा तो ले लिया और मेट्रो का उदघाटन भी कर दिया लेकिन लखनऊ में मेट्रो आज तक नहीं चली। 

उन्होंने कहा कि बदलाव लाने और विकास लाने का समय हमारे सामने है। यूपी ने कई दशकों में कांग्रेस का शासन देखा है, कई बार सपा और कई बार बीएसपी की सरकार देखी है। क्या इन लोगों ने आपका भला किया है, किसानों का भला किया है और महिलाओं को सुरक्षा दी है। 2014 के लोकसभा चुनावों में यूपी की जनता ने सारा हिसाब चुकता कर दिया था और सिर्फ दो कुनबे के कुछ लोग ही जीत पाए थे। 

Share This News :