Homeराज्यो से ,slider news,
अमेरिका से पढ़ाई करके आई बाहुबली की ये बेटी, अब लड़ रही हैं चुनाव

यूपी विधानसभा चुनाव का पहला फेज 11 मार्च से शुरू हो रहा है। इस बार यूपी की कई ऐसी सीट हैं, जहां चुनाव दिलचस्प होने जा रहा है। इन्हीं में से एक सीट रायबरेली की है। रायबरेली सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती रही है। यहां से बाहुबली नेता अखिलेश सिंह का दबदबा रहा है।

अखिलेश सिंह रायबरेली सदर सीट से पांच बार विधायक रहे हैं। हालांकि, इस बार अखिलेश की जगह उनकी बेटी अदिति सिंह चुनाव लड़ रही हैं। वे अमेरिका से वापस लौटी हैं और उन्होंने मैनेजमेंट में अपना स्नातक पूरा किया है। उन्होंने कुछ समय तक नौकरी भी की है। यहां हम आपको अदिति सिंह के बारे में कुछ रोचक जानकारियां दे रहे हैं। पढ़ें:

बराक ओबामा को पसंदीदा नेता मानती हैं अदिति 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अदिति सिंह के पसंदीदा नेता अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा हैं। अदिति का कहना है कि वे ईमानदार होने के साथ साथ एक अच्छे व्यक्ति भी हैं।

 

Share This News :