Homeराज्यो से ,slider news,
मथुरा में गरजे अखिलेश, कहा-सपा की करनी और कथनी में फर्क नहीं

यूपी में पहले चरण को होने वाले मतदान के लिए आज चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। इसलिए नेता आज अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। अखिलेश यादव मथुरा में चुनावी सभा करने हैलीकॉप्टर से पहुंचे हैं।

अखिलेश ने कहा, समाजवादी पार्टी की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। हम जो कहते हैं वहीं करते हैं। हमने बिना वोट की सोचे ही मथुरा में विकास कराया है। एक लाख लोगों को नौकरी दी है। समाजवादी एंबुलेंस चलाई है।

भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार ने कोई एंबुलेंस चलाई हो तो बताइए। भाजपा ने तो नोटबंदी के जरिए लोगों को सिर्फ लाइन में लगाया है।

Share This News :