Homeराज्यो से ,slider news,
शशिकला आज राज्यपाल से मिलेंगीं, कराएंंगी विधायकों की परेड

तमिलनाडु में सत्ता की जंग तेज हो गई है. शशिकला ने पन्नीरसेल्वम को जहां गद्दार और झूठा कहा है वहीं बदले में पन्नीरसेल्वम ने दो बैंकों को निर्देश दिया है कि बगैर उनके आदेश के पार्टी के खाते से कोई लेन-देन ना हो. इस बीच AIADMK के 20 सांसद दिल्ली पहुंच गए हैं. वहीं डीएमके ने तमिलनाडु में दोबारा चुनावों की मांग की है.  इस बीच, शशिकला आज शाम 5 बजे राज्यपाल से मिलेंगीं और समर्थन में विधायकों की परेडी कराएंगीं.

इन 10 बिंदुओं से जानें तमिलनाडु में सत्ता की जंग को...

 

1) पन्नीरसेल्वम ने बैंकों को उनकी अनुमति के बिना पैसे जारी करने से किया मना, AIADMK के कोषाध्यक्ष होने के नाते जताया हक.

2) AIADMK के 20 सांसद बीती रात पहुंचे दिल्ली, राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात.

3) शशिकला नटराजन के साथ 131 विधायक साथ.

4) पन्नीरसेल्वम के समर्थन में चेन्नई में एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठेंगे कॉलेज स्टूडेंट.

5) सूत्रों के मुताबिक अगर शशिकला और पन्नीरसेल्वम बहुमत साबित ना कर पाए तो डीएमके नए चुनाव की मांग करेगी.

6) तमिलनाडु की सियासी हलचल पर गवर्नर का रुख साफ नहीं है, गुरुवार को चेन्नई पहुंच रहे हैं के विद्यासागर राव.

7) अभिनेता कमल हसन ने इंडिया टुडे को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में ओ पन्नीरसेल्वम का समर्थन किया. साथ ही उन्होंने शशिकला को पीछे हट जाने की सलाह भी दी.

8) पन्नीरसेल्वम ने बुधवार को कहा कि अन्नाद्रमुक के स्थायी महासचिव पद के लिए जल्द ही चुनाव होगा.

9) बुधवार को पन्नीरसेल्वम ने कहा कि जयललिता के स्वास्थ्य संबंधी संदेहों की जांच करने के लिए जांच आयोग गठित किया जाएगा.

10) जाने माने विधि विशेषज्ञ सोली सोराबजी ने कहा है कि तमिलनाडु के राज्यपाल विद्यासागर राव को अन्नाद्रमुक प्रमुख वीके शशिकला का शपथग्रहण टाल देना चाहिए और उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए.

Share This News :