Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
पीएम मोदी का संसद में कांग्रेस पर तीखा प्रहार, पूछा- बेनामी संपत्ति पर कानून क्यों दबाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट सत्र के आरंभ में राष्ट्रपति द्वारा अभिभाषण प्रस्ताव का जवाब देते हुए संसद में कांग्रेस पर जमकर कटाक्ष किये. उन्होंने सोमवार को उत्तर भारत में आए भूकंप पर दुख जताने के साथ ही कटाक्ष करते हुए ये भी कहा, आखिर भूकंप आ ही गया.

पीएम मोदी ने कांग्रेस से पूछा कि बेनामी संपत्ति का जो कानून 26 साल पहले पास हो जाना चाहिए था उसे क्यों दबा कर रखा गया था.

गौरतलब हो कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद सत्र की शुरुआत में कहा था, पीएम मोदी बोलेंगे तो देश में भूकंप आ जाएगा. उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, लोकतंत्र को एक परिवार ने हाईजैक कर लिया है. पीएम मोदी ने कहा, हम लगातार कहते रहे हैं कि गांधी, नेहरू आदि का देश की आजादी में योगदान रहा है पर कांग्रेसी कभी नहीं आजाद, भगत सिंह आदि का नाम भी नहीं लेता. उनके लिए तो सिर्फ एक परिवार ने ही आजादी दिलाई है.

पीएम मोदी ने राहुल गांधी के स्कैम वाले बयान पर जवाब देते हुए कहा, कैसे कोई व्यक्ति स्कैम जैसे शब्द में सेवा जैसे पवित्र शब्द को देख सकता है. इससे पूर्व पीएम ने उत्तराखंड में कल आए भूकंप पर जवाब देते हुए कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार के संपर्क में लगातार है. प्रभावित इलाके में टीम को भेजा जा चुका है.

Share This News :