Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
कैलाश सत्यार्थी के घर चोरी, नोबेल पुरस्कार की रेप्लिका भी ले गए चोर

नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के घर से चोरी होने का मामला सामने आया है. चोर कैलाश सत्यार्थी का नोबेल पुरस्कार भी अपने साथ ले गए.

 

सोमवार रात कैलाश सत्यार्थी के कालका जी स्थित कैलाश कॉलोनी के अरावली अपार्टमेंट में घुसे चोरों ने लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया. वारदात वाली रात कैलाश सत्यार्थी के घर पर ताला लगा हुआ था.

चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर घर में रखे जेवरात और कैश पर हाथ साफ कर दिया. इतना ही नहीं जाते-जाते चोर कैलाश सत्यार्थी के नोबेल पुरस्कार की रेप्लिका भी अपने साथ ले गए. कैलाश सत्यार्थी फिलहाल विदेश में हैं. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.

सत्यार्थी को कब मिला था नोबेल पुरस्कार?
बाल अधिकारों की आवाज उठाने वाले कैलाश सत्यार्थी को दिसंबर 2014 में नोबेल पुरस्कार मिला था. उनके साथ पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा की दिशा में काम करने वाली मलाला यूसुफजई को भी संयुक्त रूप से ये सम्मान दिया गया था. बताते चलें कि 'बचपन' नाम की एक एनजीओ के जरिए कैलाश और उनकी टीम बच्चों के अधिकारों के लिए काम करती है.

टैगोर का नोबेल पुरस्कार भी हो चुका है चोरी
नोबेल पुरस्कार चोरी होने का यह पहला मामला नहीं है. रवींद्र नाथ टैगोर का नोबेल पुरस्कार भी चोरी हो चुका है. बंगाल में शांतिनिकेतन से रवींद्र नाथ टैगोर को मिले नोबेल प्राइज, मेडल और अहम कागजातों को चोर उड़ा ले गए थे. बंगाल सरकार की ओर से इस मामले की जांच सीआईडी को सौंपी गई थी.

Share This News :