Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
पूर्व सीबीआई प्रमुख जोगिंदर सिंह का 77 साल की उम्र में निधन

पूर्व सीबीआई प्रमुख जोगिंदर सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया. सिंह 77 साल के थे. जोगिंदर सिंह की देखरेख में सीबीआई ने बोफोर्स घोटाले और बिहार के चारा घोटाले समेत कई हाईप्रोफाइल मामलों की जांच की. पूर्व लोकसभा सदस्य मनीष तिवारी ने ट्विटर पर यह खबर सबसे पहले दी.

उन्होंने कहा कि सीबीआई के पूर्व निदेशक सरदार जोगिंदर सिंह नहीं रहे. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उनका अंतिम संस्कार चार फरवरी 2017 को दोपहर एक बजे लोधी रोड शमशान घाट पर किया जाएगा. पारिवारिक सूत्रों ने कहा कि सिंह काफी समय से बीमार थे.

Share This News :