Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,
कुवैत ने भी किया पांच मुस्लिम देशों का वीजा रद्द, पाक भी शामिल

अमेरिका के बाद अब कुवैत ने भी पांच मुस्‍लिम देशों के वीजा पर रोक लगा दी है. खास बात यह है कि इन पांच देशों में पाकिस्‍तान भी शामिल है, इसके अलावा चार देश सीरिया, इराक, अफगानिस्तान और ईरान हैं. बता दें कि बीते शुक्रवार अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनॉल्‍ड ट्रंप ने भी सात मुस्‍लिम देशों के नागरिकों के अमेरिका आने पर प्रतिबंध लगा दिया था.

अपने इस फैसले पर कुवैत सरकार ने कहा है कि जिन देशों पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनके नागरिक वीजा के लिए अप्‍लाय ना करें.  à¤•ुवैत सरकार के इस फैसले की वजह मुस्लिम आतंकवादियों देश में प्रवेश की आशंका है.  अमेरिका से पहले कुवैत ऐसा पहला देश था, जिसने साल 2011 में सीरिया के नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगाई थी.

Share This News :