Home > देश विदेश ,
संसद भवन के कमरे में लगी आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की 5 गाड़ियां

मंगलवार रात को संसद के कमरा नंबर 50 में आग लग गई. मौके से मिली जानकारी के अनुसार इस कमरे से धूआं उठने की खबर दमकल विभाग को मिली. बुधवार को पेश होने वाले बजट को देखते हुए दमकल की पांच गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया है.

दमकल विभाग ने बताया है कि उनके पास आग लगने की खबर करीब नौ बजकर 45 मिनट पर आई. खबर मिलते ही निभाग ने मौके पर पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियां रवाना कर दीं.

शुरुआती जांच में पाया गया है कि कमरे में बिजली सप्लाई को बरकरार रखने के लिए एक यूपीएस रखा था जिसमें आग लगी. हालांकि इस आग को समय रहते बुझा लिया गया. लेकिन, धूआं पूरी तरह से खत्म होने तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर ही मौजूद हैं.

Share This News :