Home > देश विदेश ,
जब गणतंत्र दिवस के चीफ गेस्ट की कई बातें समझ ही नहीं पाए पीएम मोदी

गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान (अबू धाबी के राजकुमार)और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बुधवार को अजीब स्थिति पैदा हो गई.

दरअसल, नई दिल्ली में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ट्रैफिक जाम में फंसे होने की वजह से अनुवादक तय समय पर नहीं पहुंच पाया. इस वजह से संवाददाता सम्मेलन à¤•े वक्त मोहम्मद बिन जायद की अधिकतर बातें प्रधानमंत्री मोदी समझ ही नहीं पाए.

मोहम्मद बिन जायद ने प्रेस कांफ्रेस में अस्सलाम अलैकुम से अपना संबोधन शुरू किया, लेकिन इसके बाद वे समझ ही नहीं पाए कि आगे क्या बोलें. चंद सेकेंड की चुप्पी के बाद मोहम्मद बिन जायद करीब तीन मिनट तक अरबी में ही बोलते रहे.

मोहम्मद बिन जायद की मुश्किलें हैदराबाद हाउस में भी जाकर खत्म नहीं हुई. वहां भी अनुवादक मौजूद नहीं वजह से दोनों नेताओं ने लिखित भाषण पढ़ा. बाद में इसके प्वाइंट्स मीडिया से साझा किए गए.

14 संधियों पर दस्तख्त

इस दौरान भारत और संयुक्त अरब अमीरात ने आपसी संबंध को गति देने के लिए समग्र रणनीतिक साझेदारी संधि के अलावा रक्षा, सुरक्षा, व्यापार और ऊर्जा जैसे अहम क्षेत्रों में 14 समझौतों पर हस्ताक्षर किए. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह सहयोग संबंधों में नई उड़ान का संकेत है.

यूएई ने 75 अरब डॉलर के निवेश कोष का जो वादा किया है, वह करार इन 14 समझौतों में शामिल नहीं है. भारत को इस निवेश कोष संधि की उम्मीद थी. 14 समझौतों पर मोदी और मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान के बीच बातचीत के बाद हस्ताक्षर à¤¹à¥à¤.

मोहम्मद बिन जायद ने मोदी के विचारों की पुष्टि करते हुए कहा, 'पहले कभी हमारा संबंध इतनी प्रभावशाली ऊंचाई पर नहीं पहुंचा... मुझे अपने इस संबंध को और अधिक ऊंचाई पर पहुंचते हुए देखने की उम्मीद है.'

इसके अलावा, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा राज्यमंत्री मोहम्मद अल बावर्दी ने रक्षा उद्योग के क्षेत्र में सहयोग के संबंध में सहमति पत्र का आदान-प्रदान किया.

इसका लक्ष्य दोनों देशों के सार्वजनिक और निजी संस्थानों के बीच अध्ययन, अनुसंधान, विकास, रक्षा विनिर्माण और प्रौद्योगिकी के चिह्नित क्षेत्रों में सहयोग स्थापित करना है. सहमति पत्र के तहत दोनों पक्ष रक्षा उपकरण, रक्षा उद्योग और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के क्षेत्रों में तालमेल करेंगे.

दूसरा सहमति पत्र प्रौद्योगिकी विकास और साइबर स्पेस में सहयोग पर आधारित है. इस सहमति पत्र का पर्रिकर और यूएई के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और राज्य सुरक्षा विभाग के अध्यक्ष शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान के बीच आदान-प्रदान हुआ.

Share This News :