एअर इंडिया विमान के टेकऑफ में हुई देरी, हवाईअड्डे पर मची अफरा-तफरी
एअर इंडिया एक्सप्रेस के यात्रियों ने गुवाहाटी एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। खबरों के मुताबिक उड़ान संख्या आईएक्स 1520 गुवाहाटी से कोलकाता जाने वाली थी। हालांकि, परिचालन संबंधी कारणों से उड़ान के टेकऑफ में देरी हुई और हवाईअड्डे पर अफरा-तफरी मच गई। उड़ान में हुई देरी के कारण गुवाहाटी एयरपोर्ट पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। यात्रियों के मुताबिक एअर इंडिया विमान के टेकऑफ में हुई देरी को लेकर कंपनी की तरफ से समुचित सूचना मुहैया नहीं कराई गई। फिलहाल एअर इंडिया एक्सप्रेस की तरफ से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।यात्रियों ने आरोप लगाया कि विमान के रवाना होने का समय शनिवार रात 8:35 बजे था। हालांकि, उड़ान में देरी हुई और एयरपोर्ट प्रबंधन ने प्रस्थान का समय को 10 बजे बताया। इसके बाद उड़ान का समय 10 मिनट और आगे बढ़ाया गया। 10 बजे के बाद 10.10 और 10.35.बजे का समय बताकर उड़ान को दो और बार रिशेड्यूल किया गया। रात 10.50 बजे तक फ्लाइट रवाना नहीं हुई थी। अव्यवस्था और ठोस सूचना नहीं देने का आरोप लगाते हुए यात्रियों ने हवाईअड्डा प्रबंधन के साथ जमकर बहस भी की।