Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
एमपीसीए अध्यक्ष महान आर्यमन सिंधिया की तबियत बिगड़ी अस्पताल पहुंचे , जांच के बाद छुट्टी
शिवपुरी। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महान आर्यमन सिंधिया कोलारस में जब रोड शो कर रहे थे। वह खुली कार में थे, अचानक ब्रेक लगने से जोर का झटका लगा ,इससे उनके सीने में दर्द होने की शिकायत सामने आई वह बिना देरी किए शिवपुरी के सरकारी जिला अस्पताल पहुंचे ओर डॉक्टरों की टीम ने सभी जांचें की ।करीब पौन घंटे बाद डॉक्टरों ने सभी जांचें सही पाई और उन्हें रोड शो करने की सलाह दे दी । वह पूरी तरह स्वस्थ हैं । युवराज की तबियत बिगड़ने की खबर फैलने के बाद अस्पताल सैकड़ों लोग पहुंचे ।