स्मृति मंधाना और पलाश की शादी टली, फेरों से पहले -जाने क्यों
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीत निर्देशक पलाश मुछाल की शादी फिलहाल टल गई है। यह शादी आज महाराष्ट्र के सांगली में होने वाली थी। स्मृति के पिता की अचानक तबीयत खराब होने के कारण दोनों परिवारों ने यह समारोह स्थगित करने का निर्णय लिया है। इस बात की जानकारी स्मृति के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने साझा की है।जानकारी के अनुसार, शनिवार रात सांगली के समडोली रोड स्थित मंधाना फार्म हाउस में मेहंदी और संगीत समारोह का आयोजन किया गया था। रविवार दोपहर को शादी की मुख्य रस्में शुरू होनी थीं, लेकिन उससे ठीक पहले स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत इलाज के लिए सांगली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
संगीत में हुआ था स्पेशल डांस
शादी से पहले हुए प्री-वेडिंग फंक्शन्स की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। विशेष रूप से संगीत सेरेमनी का एक वीडियो काफी चर्चा में है, जिसमें स्मृति मंधाना ने पलाश मुछाल के लिए एक खास डांस परफॉर्मेंस दी थी। उनका यह अंदाज देखकर वहां मौजूद परिवार, मेहमान और फैंस काफी हैरान और खुश नजर आए।
कई बड़ी हस्तियां थीं मौजूद
इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए दोनों परिवारों के सदस्य, करीबी दोस्त और टीम इंडिया की कई साथी खिलाड़ी सांगली पहुंचे थे। शादी के लिए तैयार किए गए विशेष वेन्यू की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस इस शादी को लेकर काफी उत्साहित थे, लेकिन अब उन्हें थोड़ा और इंतजार करना होगा।
स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की पहली मुलाकात साल 2019 में मुंबई में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई। करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, 2024 में उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। छह साल के लंबे इंतजार के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे थे।