Home > अपना शहर,प्रमुख खबरे,slider news,
शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा का पूजन, गौसेवकों को किया गया सम्मानित
ग्वालियर। ब्राह्मण सभा मुरार के अध्यक्ष राम पाठक के नेतृत्व में बारादरी स्थित शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा पर पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिमा को गंगाजल व गाय के दूध से स्नान कराकर की गई। इसके बाद प्रतिमा को जनेऊ धारण कराया गया और उपस्थितजनों ने चरणों में नत मस्तक होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर छह वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में लाचार एवं असहाय गौवंश की सेवा में जुटे सरदार कुलवंत सिंह और सरदार सुखविंदर सिंह को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामबरन सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया, सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज, ब्राह्मण सभा मुरार के पूर्व अध्यक्ष नरेश कटारे सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।