Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,
61 साल की हुईं मायावती, बोलीं- मेरा बर्थडे सपा की तरह शाही नहीं होता

15 जनवरी 2017 को मायावती 61 साल की हो गई हैं. कुछ साल पहले अपने जन्मदिन पर करोडों रुपये की माला पहनने से सुर्खियों में आई मायावती इस बार बेहद ही सादे तरीके से अपना जन्मदिन मनाएंगी. इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेरा जन्मदिन सपा की तरह शाही अंदाज में नहीं होता. मैंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से सादगी के साथ जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए कहा है. उनसे जरूरतमंदों और वंचितों के कल्याण करने को कहा है.

 

मायावती को उनकी पूरी पार्टी और दूसरे दलों के नेता भी बहन जी कहकर बुलाते हैं. इस बार अपने जन्मदिन के मौके पर वह बिना किसी तामझाम के बीएसपी पर एक ब्लूबुक लॉन्च करेंगी. गौरतलब है कि मायावती अपना जन्मदिन जन-कल्याण दिवस के रूप में मनाती हैं लेकिन इस बार आचार संहिता लगे होने की वजह से है उन्होंने अपने जन्मदिन समारोह से उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड को अलग रखा है. इस मौके पर वह कोई घोषणा भी नहीं करेंगी.

जन्मदिन के मौके पर करेंगी प्रेसवार्ता
रविवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर मायावती ने कुछ करीबी लोगों से मिलना और प्रेसवार्ता प्लान किया है. वहां वह जनहित के कुछ मुद्दों और आगामी विधानसभा चुनाव पर अपनी बात रखेंगी.

मायावती साल 2010 में जन्मदिन के दिन नोटों की माला पहनने से विवादों में आ गई थीं. बता दे कि मायावती साल 1995 में पहली बार मायावती मुख्यमंत्री बनीं और तब से आज तक 4 बार यूपी की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं. राजनीति में आने से पहले वह एक टीचर थीं और आईएएस की तैयारी कर रही थीं. उन्हें कांशीराम राजनीति में लाए थे. बीएसपी में आने के बाद मायावती ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और 4 बार सीएम रहने के बाद अब पांचवी बार अकेले दम पर उत्तर प्रदेश विधानसभा में जोर आजमा रही हैं.

 

Share This News :