कांग्रेस ने 26 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी
आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची मंगलवार देर रात जारी कर दी है। दूसरी सूची में पार्टी ने 26 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। कांग्रेस ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सामने जंगपुरा से फरहद सूरी को उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने अब तक 47 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है।इससे पहले पार्टी ने 21 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। जिसमें अरविंद केजरीवाल के सामने कांग्रेस ने नई दिल्ली विधानसभा सीट पर संदीप दीक्षित को टिकट दिया था। दूसरी सूची में पार्टी ने उन नेताओं के नामों को विशेष प्राथमिकता दी है, जो अपने क्षेत्रों में मजबूत पकड़ रखते हैं।
यहां देखें पूरी सूची-
क्रम संख्या निर्वाचन क्षेत्र चुने गए उम्मीदवार
1 रिठाला सुशांत मिश्रा
2 मंगोल पुरी - अनुसूचित जाति हनुमान चौहान
3 शकूर बस्ती सतीश लूथरा
4 त्रिनगर सतेन्द्र शर्मा
5 मटिया महल आसिम अहमद खान
6 मोतीनगर राजेन्द्र नामधारी
7 मदिपुर - अनुसूचित जाति जेपी पंवार
8 राजौरी गार्डन धर्मपाल चंदेला
9 उत्तम नगर मुकेश शर्मा
10 मटियाला रघुविंदर शौकीन
11 बिजवासन देवेंद्र सहरावत
12 दिल्ली कैंट प्रदीप कुमार उपमन्यु
13 राजिंदर नगर विनीत यादव
14 जंगपुरा फरहद सूरी
15 मालवीय नगर जितेंद्र कुमार कोचर
16 महरौली श्रीमती पुष्पा सिंह
17 देओली - अनुसूचित जाति राजेश चौहान
18 संगम विहार हर्ष चौधरी
19 कोंडली - अनुसूचित जाति अक्षय कुमार
20 लक्ष्मी नगर सुमित कुमार
21 कृष्णा नगर गुरचरण सिंह राजू
22 सीमापुरी - अनुसूचित जाति राजेश लीलोथिया
23 बाबरपुर हाजी मोहम्मद इसराक खान
24 त्रिलोकपुरी - अनुसूचित जाति अमरदीप
25 गोकलपुर - अनुसूचित जाति प्रमोद कुमार जयंत
26 करावल नगर डॉ. पीके मिश्रा