Homeदेश विदेश,slider news,
भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई तीव्रता

नेपाल में शनिवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई।राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 3:59 बजे आया। भूकंप अक्षांश 29.17 एन और देशांतर 81.59 ई पर 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया।नेपाल में इससे पहले अप्रैल 2023 में दो बार भूकंप आया था। एक अप्रैल 2023 को दोखला जिले के सूरी में मध्यम तीवर्ता का भूकंप दर्ज किया गया था। यहां के राष्ट्रीय भूकंपीय केंद्र के अनुसार, काठमांडू से 180 किलोमीटर पूर्व में दोलखा में सुबह 11.27 बजे (स्थानीय समयानुसार) 5.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। भूकंप के झटके ओखलधुंगा, रमेच्छप, सिंधुपाल चौक और नुवाकोट जिलों के साथ-साथ काठमांडू घाटी में भी महसूस किए गए थे। इसके बाद, 28 अप्रैल 2023 की रात भूकंप के दो बार झटके महसूस किए गए थे। इस बार भूकंप का केंद्र बाजुरा के दाहाकोट में रहा था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 और 5.9 तीव्रता रही थी। आईआईटी कानपुर सिविल इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर प्रोफेसर और जियोसाइंस इंजीनियरिंग के विशेषज्ञ प्रो. जावेद एन मलिक के अनुसार, 2015 में भी नेपाल में 7.8 से 8.1 तीव्रता वाले भूकंप के झटके आए थे। भूकंप का केंद्र पूर्वी नेपाल था। हिमालय रेंज में टेक्टोनिक प्लेट अस्थिर होने के चलते भूकंप के झटके महसूस होते रहेंगे।


 

Share This News :