Homeअपना शहर ,
कांग्रेस के नई कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक कल से

मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी की नई कार्यकारिणी की बैठक 21 और 22 नवंबर को राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित की जाएगी। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही वार्ड, पंचायत, बूथ कमेटी, मोहल्ला कांग्रेस कमेटी का गठन किया जाएगा। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का दावा है कि इस बैठक में सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। हालांकि अभी तक कमलनाथ दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं का बैठक में शामिल होने की कोई सूचना सामने नहीं आई है। 

पीसीसी में दो दिनों की कार्यसमिति की होने वाली बैठक में विशेष और स्थायी आमंत्रित सदस्यों, नवीन प्रदेश कार्यकारिणी में को आगे की रूपरेखा से अवगत कराया जाएगा।  इस बैठक में सभी दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के शामिल होने की संभावना है। जीतू पटवरी ने कहा है कि कार्य समिति की बैठक 21 और नवंबर को होगी। इसमें संगठन की मजबूती के लिए ओर मैदानी स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
 
 
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि गुरूवार, 21 नवम्बर को सुबह 10 से कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्यों की बैठक रखी गई। बैठक में समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे। वहीं 21 नवम्बर को ही दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्यों, स्थाई आमंत्रित सदस्यों और विशेष आमंत्रित सदस्यों की बैठक भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की उपस्थिति में आहूत की गई है। सिंह ने बताया कि दूसरे दिन शुक्रवार, 22 नवम्बर को सुबह 10 बजे से प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यसमिति के सदस्य जिसमें उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव और संयुक्त सचिवों की अनिवार्य बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में रखी गई है। इस बैठक में भी भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की उपस्थिति रहेंगे।
 

Share This News :