Home > देश विदेश,slider news,
विजयपुर में केंद्रीय मंत्री सिंधिया की गैर मौजूदगी भाजपा को पड़ सकती है भारी ?
विजयपुर बिधानसभा में हो रहे उप चुनाव में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की गैर मौजूदगी भाजपा को पड़ सकती है भारी .यह चर्चा भाजपा के खेमों में चल रही है .बतादें कि जब श्री सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दमन थामा था ,तब उप चुनाव लड़ रहे मंत्री रामनिवास रावत ने श्री सिंधिया के खिलाफ खूब अनर्गल बातें कहीं थीं .उन्हीं बातों को कांग्रेस पार्टी चुनाव में भी मुद्दा बना रही है और कई विडिओ बायरल किये जा रहे हैं .जिस पर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेताओं पर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है .श्री सिंधिया का ग्वालियर --चम्बल संभाग में जनता के बीच सर चढ़कर जादू बोलता है .