ट्रेन हादसा, बागमती एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई,कई घायल
मैसूर से दरभंगा जा रही बागमती एक्सप्रेस (12578) तमिलनाडु के कावरापेट्टई स्टेशन के पास मालगाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की आशंका है।सीपीआरओ दक्षिण पश्चिम रेलवे ने बताया कि ट्रेन संख्या 12578 मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस चेन्नई डिवीजन के पोन्नेरी-कवरप्पेट्टई रेलवे स्टेशनों (चेन्नई से 46 किमी) के बीच चेन्नई-गुड्डूर सेक्शन में करीब 8.30 बजे कवरप्पेट्टई रेलवे स्टेशन पर पीछे से मालगाड़ी से टकरा गई। कुल 12-13 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सभी घायल यात्रियों को आगे के इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है। दोनों दिशाओं में ट्रेनों की आवाजाही बंद है।जानकारी के मुताबिक मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस चेन्नई डिवीजन के कवरापेट्टई रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई है, जिससे कम से कम दो डिब्बे पटरी से उतर गए हैं।रेलवे पुलिस के अनुसार टक्कर की वजह से इंजन के बगल में खड़ी पार्सल वैन में आग लग गई, जिसे फायर ब्रिगेड ने बुझा दिया। फिलहाल तमिलनाडु पुलिस और एबुंलेंस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।रेलवे पुलिस के मुताबिक इस हादसे के बाद बागमती एक्सप्रेस के कम से कम दो कोच पटरी से उतर गए हैं, फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।रेल हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी
वहीं इस घटना के बाद यात्रियों और उनके परिवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। परिजन 04425354151, 04424354995 पर फोन कर घटना से संबंधित जानकारी ले सकते हैं। रेलवे अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।