Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
सुषमा के सख्त रुख के बाद अमेजन ने बेवसाइट से हटाया तिरंगे वाला डोरमैट

ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन ने भारत सरकार की कड़ी आपत्ति के बाद तिरंगे वाले पायदान को अपनी वेबसाइट से हटा लिया। कंपनी के मुताबिक उसने बाकी के देशों में भी ऐसे सभी उत्पादों को अपनी वेबसाइट से हटा लिया है, जिसमें तिरंगे से जुड़े उत्पाद बेचे जा रहे थे।

विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने सख्‍त रुख अपनाते हुए कनाडा में भारतीय उच्‍चायोग से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा था, जिसके बाद कंपनी ने अपनी वेबसाइट से तिरंगे के पायदान को हटा लिया। पायदान की कीमत 36 डॉलर यानी 2, हजार 4 50 रुपए थी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त ने इस मामले को अमेजन के अधिकारियों के समक्ष उठाया था।

जानिए पूरा à¤®à¤¾à¤®à¤²à¤¾ 

बता दें कि विदेश मंत्री को इस मामले में शिकायत करते हुए अतुल भोबे नाम के शख्स ने उत्पाद की तस्वीर पोस्ट कर ट्वीट किया कि सुषमा स्वराज महोदया, अमेजन कनाडा को चेतावनी दी जानी चाहिए कि वह तिरंगे जैसे पायदान ना बेचे। कृपया कार्रवाई करें।

इसके बाद सुषमा ने अमेजन कंपनी को चेतावनी दी थी कि कंपनी बिना शर्त मांगने के साथ ऐसे पायदान फौरन वापस ले, नहीं तो कंपनी के अधिकारियों का वीजा रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही पहले से जारी वीजा भी वापस ले लिया जाएगा। मंत्री ने कनाडा स्थित भारतीय उच्चायोग से कहा था कि वह भी इस मुद्दे को अमेजन के साथ उठाए।

 

इस संबंध में ट्विटर पर शिकायत मिलने के बाद सुषमा ने कई ट्वीट किए थे। उन्होंने कनाडा में भारतीय उच्चायोग से कहा था कि यह स्वीकार्य नहीं है। कृपया इसे अमेजन के साथ सर्वोच्च स्तर पर उठाएं।  à¤‰à¤¨à¥à¤¹à¥‹à¤‚ने लिखा कि अमेजन को बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। हमारे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाले सभी उत्पादों को वह तुरंत वापस लें।

Share This News :