Home > देश विदेश ,
पाकिस्तान भारत में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है: जितेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि पूरी दुनिया के लिए यह बात ज्यादा स्पष्ट है कि भारत में आतंकवाद को असल में पाकिस्तान बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिशों को सुरक्षा बलों ने नाकाम किया है।

सिंह ने कहा है कि समूची दुनिया के लिए यह ज्यादा स्पष्ट है कि भारत में जो सारा आतंकवाद आयात या निर्यात किया जा रहा है वह असल में पाकिस्तानी धरती से प्रेरित है, उसे वहां से बढ़ावा दिया जा रहा है और निरंतर जारी रखा जा रहा है।

उनकी टिप्पणी अहम इसलिए है क्योंकि आज सुबह जम्मू के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के नजदीक जनरल इजीनियरिंग रिजर्व बल के शिविर पर आतंकी हमले में श्रमिक के तौर पर काम कर रहे तीन असैनिक लोग मारे गए हैं आतंकवादियों ने हमला करने के लिए संभवत सीमा से घुसपैठ की हो।

Share This News :