Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
आज वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गांधीनगर में वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री शाम में सीईओ राउंड टेबल की अध्यक्षता करेंगे जिसमें वो भारत और दूसरे देशों के 50 सीईओ के साथ बातचीत करेंगे। दो दिनों के गुजरात दौरे पर गए पीएम मोदी यहां कई परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगे।

पीएम मोदी सोमवार से दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने गुजरात के गांधीनगर में ग्लोबल ट्रेड शो का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने गुजराती भाषा में जैसे ही प्यारे भाईयों और बहनों केम छो कहा, जनता ने शोर मचाते हुए उनका अभिवादन किया। पीएम ने गुजरात सीएम विजय रूपाणी और रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने गांधीनगर रेलवे स्टेशन कॉम्प्लेक्स के विकास के लिए भूमि पूजन भी किया।

बता दें कि वाइब्रेंट गुजरात, क्षेत्रीय निवेशक मेले से अलग है। इसका पहली बार 2003 में आयोजन हुआ था। दो साल पर होने वाला यह सम्मेलन विचारों के आदान-प्रदान, ज्ञान साझा करने, नेटवर्किंग, व्यापार के नए अवसरों की तलाश, सहयोग करार पर हस्ताक्षर और साझेदारी के साथ कुछ मौजूदा वैश्विक चुनौतियों को पूरा करने का बड़ा और अनोखा मंच बन गया है।

Share This News :