Homeखेल ,slider news,
कुश्ती में अमन सहरावत ने दिलाया कांस्य

पेरिस ओलंपिक में भारत को एक और पदक मिला है। कुश्ती में 21 साल के अमन सहरावत ने पुरुषों की 57 किग्रा भार वर्ग प्रतियोगिता में प्यूर्टो रिको के डेरियन टोई क्रूज को 13-5 से हराकर कांस्य जीता।अमन सहरावत ने कांस्य पदक अपने दिवंगत माता-पिता और भारत को समर्पित किया। उन्होंने मुकाबला जीतने के बाद कहा, 'मेरे माता-पिता हमेशा चाहते थे कि मैं पहलवान बनूं। वे ओलंपिक के बारे में कुछ नहीं जानते थे, लेकिन चाहते थे कि मैं देश के लिए पदत जीतूं। मैं यह पदक अपने माता-पिता और देश को समर्पित करता हूं।' बता दें, अमन जब 11 साल के थे, तब उन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया।

ओलंपिक में पदक जीतने वाले सबसे युवा भारतीय
अमन सहरावत ने 21 साल 0 महीने और 24 दिन की उम्र में पदक जीता।
इस तरह वे सबसे कम उम्र में व्यक्तिगत पदक जीतने वाले भारतीय बने।
इससे पहले यह रिकॉर्ड पीवी सिंधु के नाम था, जिन्होंने 2016 में पदक जीता था।
रियो ओलंपिक 2016 में पीवी सिंधु की उम्र 21 साल 1 महीने और 14 दिन थी।

Share This News :