कौन हैं अंजलि अरोड़ा के ब्वाॅयफ्रेंड, जिनके साथ उनकी शादी की हर तरफ हो रही चर्चा
सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा किसी न किसी वजह से हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों सुर्खियां बटोरती हैं। अंजलि अरोड़ा लॉकअप सीजन 1 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं, लेकिन वे सबसे ज्यादा चर्चा अपने एक वायरल वीडियो की वजह से आई थीं। तभी से उनका नाम 'कच्चा बादाम' गर्ल हो गया।
लॉकअप शो में अंजलि अरोड़ा का मुनव्वर फारूकी के साथ रिश्ता हर किसी की नजर में आया था। हालांकि, दोनों ने इसे लेकर कभी भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की, लेकिन कहा जाता है कि दोनों के बीच अफेयर रह चुका है।
अंजलि की शादी की खबरें
अब एक बार फिर अंजलि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। कहा जा रहा है कि वह जल्द ही शादी करने वाली हैं। दरअसल, बीते दिनों अंजलि और उनके ब्वाॅयफ्रेंड को मुंबई में स्पॉट किया गया। जहां पैपराजी के साथ उनकी बातचीत हुई। इस दौरान उन्होंने शादी को लेकर कुछ बात कही।
पैपराजी ने अंजलि से पूछा कि आपकी शादी की खबर सुनने में आ रही है। इस पर अंजलि मुस्कुराते हुए कहती हैं, ‘किसकी शादी’। इसके बाद उनके साथ खड़े उनके ब्वाॅयफ्रेंड भी हंसने लगते हैं और वह भी कहते हैं, ‘भाई पता चल जाए, तो मुझे भी बता देना’।