एक्टर नहीं, आर्मी ऑफिसर बनना चाहते थे - लेकिन सिर्फ इस एक वजह ने बदल दिया मन
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। आज उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। शाहरुख के बॉलीवुड डेब्यू से लेकर आज तक हर कोई उनका चाहने वाला है।
उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों का खूब दिल जीता है। अभी भी वे सुपरहिट फिल्में दे रहे हैं। शाहरुख 58 की उम्र में एक साथ कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने काफी लंबा समय बॉलीवुड को दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख कभी भी एक्टर नहीं बनना चाहते थे।
शाहरुख खान एक बार बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर के टाॅक शो 'द अनुपम खेर शो' में गेस्ट के तौर पर आए थे, तो उन्होंने अपने शुरुआती करियर को लेकर कई सारी बातें शेयर की थी। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया था कि वे कभी भी एक्टर नहीं बनना चाहते थे। उनका सपना था कि वे एक आर्मी ऑफिसर बनें। वे चाहते थे कि वे आर्मी स्कूल जॉइन करें।
मुझे बहुत दिल था और एक्चुअली मैंने एक आर्मी स्कूल के अंदर एडमिशन भी ले लिया था। मुझे स्पोर्ट्स का बहुत शौक था। स्पेशली हॉकी फील्ड, हॉकी फुटबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक्स तो ऐसा लगता था कि जो आर्मी ऑफिसर्स हैं, वहां पे अपॉर्चुनिटी ज्यादा मिलती है। आर्मी स्कूल्स में अपॉर्चुनिटी ज्यादा मिलती है खेलने की। इसके लिए एक स्कूल माउंट आबू में था और एक कोलकाता के पास हम तो मैंने एडमिशन भी लिया था, लेकिन फिर बाद में मन बदल लिया। - एक्टर शाहरुख खान
इसके आगे शाहरुख खान कहते हैं कि कुछ समय बाद मुझे लगा कि इसके लिए मुझे बाल काटने पड़ेंगे, तो छोटे बालों से मुझे तकलीफ होती है। इतना ही नहीं, मेरी मां ने भी मुझे वहां भेज दिया उसके बाद उनको ऐसा लगा कि मुझे वापिस बुला लेना चाहिए।