Homeखेल ,slider news,
ओलंपिक में निशानेबाजी में भारत को पहली बार तीन पदक, स्वप्निल कुसाले ने कांस्य जीता

 पेरिस ओलंपिक 2024 का आज छठा दिन है। फिलहाल शूटर स्वप्निल कुसाले एक्शन में हैं। भारत ने अब तक दो पदक जीते हैं। मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य जीता था। वहीं, मनु ने सरबजोत के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में भी कांस्या अपने नाम किया था।

भारत के पेरिस ओलंपिक में कुल तीन पदक हो गए हैं। तीनों पदक शूटिंग में आए हैं। स्वप्निल से पहले मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य जीता था। वहीं, मनु ने सरबजोत के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में भी कांस्या अपने नाम किया था।
स्वप्निल कुसाले ने भारत को तीसरा पदक दिलाया है। उन्होंने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में भारत को कांस्य पदक दिलाया है। कुसाले ने 451.4 का स्कोर बनाया और तीसरे स्थान पर रहे। चीन के लियू यूकून 463.6 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, यूक्रेन के सिरही कुलिश ने 461.3 के स्कोर के साथ रजत जीता।
 
 

Share This News :