Homeअपना शहर ,slider news,
पहला संडे-मेला फुल

ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेले के उदघाटन के बाद पहले रविवार को आज सैलानियों की जमकर भीड़ रही। रविवार को कड़ाके की सर्दी होने के बावजूद भी मेले के हर सेक्टर सैलानियों की भीड दिखी। सबसे ज्यादा झूला सेक्टर में भीड थी और सैलानी लाइन लगाकर झूला झूलने के लिये अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इतना ही नहीं सैलानियों ने इस कड़ाके भरी सर्दी में खाने पीने की चीजों के साथ आईसक्रीम और भुट्टे खाकर मेले का भरपूर आनन्द लिया। 
मेले में अभी दुकानें तैयार करने में कारीगर जुटे हुये हैं तो वहीं प्रदर्शनी भी नहीं लगने से सैलानियों को जहां  à¤®à¤¾à¤¯à¥‚स होना पड़ा लेकिन इसके बाद भी कड़ाके भरी सर्दी में मेले में पहले रविवार सैलानियों की भीड़ जबरदस्त देखने को मिली। जहां मेला सजाने के लिये जिला प्रशासन की तैयारियां भी पूरे जोरों पर है तो वहीं झूला, इलेक्ट्रॉनिक सामान और रेस्त्रां की शॉप भी नजर आने लगी हैं। जिसकी वजह से रविवार को मेले में लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। जिससे रविवार को मेला व्यापारियों के चेहरे खिले हुये थे। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण लोग परिवार के साथ छुट्टी का आनन्द लेने के लिये बच्चों से लेेकर बुजुर्ग तक व्यापार मेले में पहुंचे और जमकर मस्ती की। सैलानियों की सबसे ज्यादा भीड़ झूला सेक्टर और खानपान सेक्टर में देखी गई। जहां एक ओर सैलानी झूला झूलकर मेले का लुत्फ उठा रहे थे तो वहीं दूसरी ओर लोग मेला का पापड़, सॉफ्टी और भेलपूरी खाकर आनन्द ले रहे थे। रविवार को कंपकंपाने वाली ठंड के बाद भी सूरज ढलने पर सैलानियों और परिवार के साथ मेला गए लोगों ने वहां लगी बहुरंगी विद्युत सजावट को देख मेले की तारीफ की। हालांकि अभी कई तरह की तैयारियां होना बाकी हैं। लगभग एक माह से अधिक समय तक चलने वाले इस मेले को देखने के लिए समूचे प्रदेश और देश से सैलानी आते हैं। मेले में कला, कारोबार और कल्चर का अनूठा समागम देखने को मिलता है। एक महीने में करोडों रुपए का कारोबार होता है। अंचल के लोग घरेलू और वाहन की खरीदी के लिए इस मेले का सालभर इंतजार करते हैं। इसकी वजह इसमें हर आइटम पर मिलने वाले आकर्षक ऑफर हैं। 

Share This News :