Home > अपना शहर ,slider news,
गर्मी से 'धधक' रहा दिल्ली-एनसीआर: अगले तीन दिन हीट वेव का अलर्ट, ग्वालियर में पारा 46 पर
उत्तर भारत इन दिनों प्रचंड गर्मी से त्राहिमाम कर रहा है। नौतपा का असर दिल्ली एनसीआर में भी देखने को मिल रहा है। आसमान से आग बरस रही है। मौसन विभाग के मुताबिक, आज सोमवार से बुधवार यानी 29 मई तक लू का अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली के कई इलाकों में पानी के लिए लोग परेशन हैं तो वहीं कई जगहों से गर्मी में आग लगने की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। बिजली की मांग बढ़ चुकी है। बीते रविवार को सूरज की तपिश और भीषण लू के थपेड़ों से लोग बेहाल नजर आए। ग्वालियर में पारा 46 पर है और सड़कों पर कर्फू सा लगा हुआ है .लोगों से स्वास्थ बिभाग ने जरुरी होने पर ही घर से निकलने की हिदायत दी है .
भीषण लू का दिखेगा असर
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में कई इलाकों में भीषण लू चलने का अनुमान है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य चार डिग्री अधिक 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता का स्तर 64 फीसदी रहा।