Homeअपना शहर ,slider news,
कार में लगी आग को समय पर बुझाया - बड़ा हादसा टला

ग्वालियर : देर रात भीषण गर्मी के कारण एक कार में अचानक आग लग गई, यह घटना तानसेन नगर आर पी कॉलोनी गेट की है। शनिवार देर रात करीब 10 बजे अचानक एक कार तानसेन नगर स्थित दीनदयाल फार्मेसी के बाहर आके खड़ी हुई। फार्मेसी के संचालक गुरु दत्त शर्मा ने देखा कि गाड़ी के इंजन में आग लग गई है उन्होंने तुरंत कार चालक को बाहर निकाला और इंजन पर पानी डालके बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग अभी भी जल रही थी फिर उन्होंने अग्निशमन यंत्र का प्रयोग कर आग पर क़ाबू पाया। इस प्रकार उन्होंने अपनी सतर्कता और सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना को होने से बचा लिया। 

Share This News :